Jharkhand

मिनी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Share
Share
Khabar365news


33 लाख के लागत से मिनी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में घटिया सामग्रियों का हो रहा इस्तेमाल
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने उपायुक्त को पत्र देकर किया जांच की मांग
कटकमसांडी (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय में पैक्स कार्यालय परिसर में लगभग 33 लाख के लागत से सहकारिता विभाग द्वारा हो रहे मिनी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरूद्ध झामुमो के प्रखंड सह बीससूत्री सदस्य राजा मोहम्मद ने उपायुक्त हजारीबाग व जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच करने व संवेदक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र में कोल्ड स्टोर निर्माण में चिमनी ईंट की जगह थर्ड ग्रेड के बंगला ईंट का धड़ल्ले से प्रयोग किए जाने व निर्माण कार्य में ग्रुप वन कंपनी के सीमेंट की जगह मिनी प्लांट के सीमेंट का इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। उन्होने बताया कि प्राक्कलन में एक नंबर चिमनी ईंट का कोड 75 ‘ए’ दर्ज होता है। संवेदक को निर्माण कार्य में 75 ‘ए’ कोड का ही चिमनी ईंट का प्रयोग करने की हिदायत होती है। बताते चलें कि ईंट जोड़ाई व ढलाई में नदी नाले के मिट्टी मिश्रित बालू का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य का संवेदक विजय शुक्ला बताया गया, जो रांची मे रहता है और रांची से ही देखरेख के लिए एक मुंशी रखकर काम करवा रहा है। वह एक दिन भी निर्माण स्थल पर नही आया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...