JharkhandPolticalRanchi

सुदेश महतो ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यासहर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र को विकसित किया जा रहा है

Share
Share
Khabar365news

सोनाहातू। सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सोनाहातू प्रखंड के सोनाहातू गांव और जामुदाग गांव में जिला परिषद योजना से मिनी जल मीनार निर्माण का शिलान्यास किए। जिला परिषद से दो जल मीनार का निर्माण 15 लाख से किया जायेगा। जामुदाग गांव में 6 लाख की विधायक निधि से दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किए।
शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा, लाइब्रेरी आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है।प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य सकारत्मक सोच के साथ जेनरेशन को विकसित करना है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष सूकरा मुंडा, चितरंजन महतो, रमेश मुड़ा, तरणी सिंह मुंडा, वीरेंद्र सिंह मुंडा, रूप कुमार साहू, मिहिर महतो, बादल मंडल, जितेंद्र कुमार, सुषेण प्रमाणिक सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandNew Delhi

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपोलो अस्पताल में रामदास सोरेन जी से मुलाकात कर हाल चाल जाना

Khabar365newsदिल्ली । आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्कूली शिक्षा एवं...

FeaturedJharkhandRanchi

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 6 वर्ष की मादा ज़िराफ़ ” मिस्टी” और सिल्वर फीजेंट को लाया गया

Khabar365newsजल्द ही नर जिराफ़ भी होगा शामिल: उद्यान निदेशक रांची | भगवान...

BreakingchaibasaCrimeJharkhandRanchi

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

Khabar365newsरांची | चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट ब्लास्ट हुआ है।जिसमें सीआरपीएफ के कोबरा...

GIRIDIHJharkhand

डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा

Khabar365newsगिरिडीह। डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा नगर थाना क्षेत्र...