JharkhandRanchi

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का औचक निरीक्षण, पहुंचे कांके अंचल कार्यालय, जारी किया शो और वेतन रोका…..

Share
Share
Khabar365news

रांची l विधानसभा के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मंगलवार को कांके अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। वे तकरीबन शाम 4 बजे के बाद अंचल कार्यालय पहुंचे थे। जहां उपायुक्त ने अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने  बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रखंड व अंचल लॉग बुक, संचिका, जन शिकायत, रोकड़ पंजी, पेंशन समेत अन्य कार्यों के बारे में पूछताछ कर जांच की।

इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास के लक्ष्य और उसके प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने अबुआ आवास को लेकर गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, उपायुक्त ने लाभुकों को किस्तों में भुगतान में तेजी लाने की बात कही। म्यूटेशन के लंबित मामलों की जानकारी लेते हुये नियमसंगत निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं, अंचल में कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की। जिसके बाद उपायुक्त ने बीडीओ को वैसे कर्मियों पर नियमसंगत कार्रवाई करने के निर्देश दिया, जो उपस्थित नहीं थे।

वहीं, अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी जय कुमार अनुपस्थित पाये गये थे। जिसके बाद उपायुक्त ने  उक्त अंचल अधिकारी के खिलाफ शो-कॉज और वेतन रोकने का निर्देश दे दिया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारी व कर्मी को सख्त हिदायत देते हुये  कहा कि समय पर कार्यालय पहुंचे। कार्यावधि के दौरान अधिक से अधिक आम लोगों की  समस्याओं का निष्पाद करें। जिसका सीधा लाभ इन्हें मिल सकें। उन्होंने साफ कहा कि आम लोगों को बार -बार छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय नहीं आना पड़े,  इसको प्राथमिका में रखें।

उपायुक्त ने कांके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पालियों में चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति की जांच करते हुये ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य केन्द्र के एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं साफ-सफाई को लेकर भी  निर्देश दिया। बढ़ती ठंड के मद्देनजर उपायुक्त द्वारा कांके के प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा कि इस बात भी ध्यान रखा जाये कि ठंड में रात्रि को कोई भी खुले आसमान के निचे नहीं रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...