हजारीबाग

तेज़ कार्रवाई: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: कानून-व्यवस्था को लेकर हजारीबाग पुलिस एक बार फिर पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 21.03.2026, धारा 69 BNS से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त पंकज प्रसाद (पिता: गोपाल महतो, ग्राम डूमर, थाना मुफ्फसिल, जिला हजारीबाग) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में पु०अ०नि० जितेंद्र भगत की भूमिका बेहद सक्रिय और सराहनीय रही। उन्होंने पूरी तत्परता और सूझबूझ के साथ अभियुक्त को पकड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं, पूरे मामले में थाना प्रभारी रोशन कुमार के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में है। उनके कुशल मार्गदर्शन और सख्त निगरानी के कारण ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया। थाना प्रभारी रोशन कुमार लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि हजारीबाग में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुफ्फसिल थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

बरही और चौपारण के ‘पावर हाउस’ का बड़ा धमाका, विद्युत वीरों को मिली नई जिम्मेदारी

Khabar365newsअभिषेक आनंद और ओमकार जयसवाल अब बने सहायक विद्युत अभियंता ​झारखंड बिजली...

हजारीबाग

सराहनीय कार्यशैली और दमदार पुलिसिंग का मिला सम्मान, मुकेश सिंह बने मुफस्सिल थाना के नए प्रभारी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के महत्वपूर्ण मुफस्सिल थाना में नए थाना प्रभारी के रूप...

हजारीबाग

बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान, नमेधारी रजक बने कोर्रा थाना के नए प्रभारी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के चर्चित कोर्रा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप...

हजारीबाग

कुशल नेतृत्व और बेहतर पुलिसिंग का मिला सम्मान, अजीत कुमार बने चरही थाना प्रभारी

Khabar365newsहजारीबाग जिले में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका और...