झारखंडब्रेकिंग

सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करते युवक पर संज्ञान लेते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, “SP साहब इनसे पूछा जाए जीवन अनमोल है या जलवा?”

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद फ्लाईओवर पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। युवक इसी नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। इस वायरल वीडियो को परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशासन को इसपर संज्ञान लेने को कहा है। 

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रांची ट्रैफिक पुलिस इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें,यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है। रांची पुलिस इनसे पूछा जाए की जीवन अनमोल है या जलवा?” उन्होंने अपने पोस्ट में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है। ऐसे में रांची ट्रैफिक पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान में जुटी है और उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...