CrimeJharkhandछत्तीसगढ़

बंधक बनाकर 18 लाख के कीमती सामान की लूट

Share
Share
Khabar365news

घटना पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र की है, जहां हाता बिजली सबस्टेशन में हथियार के बल पर दो कर्मियों को रात भर बंधक बनाकर रखा गया और वहां से 18 लाख के कॉपर और ट्रांसफॉर्मर की चोरी कर ली गयी। अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे थे । 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर रात्रि ड्यूटी में तैनात दो कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के कॉपर कॉइल की चोरी कर ली है जिससे बिजली विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल हैं। घटना के संबंध में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसबीओ सोनू कुंकल एवं लाइनमैन नयन माल ने बताया कि शनिवार रात के ग्यारह बजे जब हाता फीडर का बिजली किसी कारणवश बन्द हुआ तो वे बाहर निकले। उसी वक्त डीवीसी के अंदर पहले से घात लगा बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें कमरे में बांध दिया और मोबाइल छीन लिया। उसके उपरांत अपराधियों ने डीवीसी में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को गैस कटर के काटकर उसमें से कॉपर कॉइल की चोरी कर ली। गैस कटर से ट्रांसफॉर्मर को काटकर कोयल निकालने में पूरी रात का समय लगा। इस दौरान दोनों कर्मचारी बंधक बने रहे। एसबीओ सोनू ने बताया कि अपराधी 10 से 12 की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे। सुबह की ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन जग्गा सरदार जब सुबह 5:30 बजे ड्यूटी में पहुंचे तो उन्होंने रात्रि कर्मियों को बंधक देखा जिसके उपरांत उसने विभाग के अन्य कर्मियों को मामले की जानकारी दी मामले की सूचना पोटका पुलिस को दे दी गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवर संग मिलकर महिला ने रची पति की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Khabar365newsझारखंड : झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान कर देने वाला...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कोलंबो में भारत की जीत, रात को मना जश्न,उठी हर हर महादेव से गूंज

Khabar365newsरांची : रविवार को कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसी के घर शुरू हुई मोहब्बत, महाशिवरात्रि पर मंदिर में बने हमसफर

Khabar365newsमहाशिवरात्रि पर गोड्डा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी विवाह में बदल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...