झारखंडब्रेकिंग

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए ताला मरांडी, हेमंत सोरेन ने किया पार्टी में स्वागत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज भोगनाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने ही झामुमो की सदस्यता ली। सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका किया स्वागत। मौके पर मंच पर पार्टी के केंद्रीय सचिव  पंकज मिश्रा जी, राजमहल सांसद  विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियों विधायक  धनंजय सोरेन, पाकुड़ जिले के झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, साहेबगंज जिले के झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह रहे  मौजूद। बता दें कि उन्होंने नेता प्रतिप्रक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम एक त्यागपत्र जारी कर कहा है कि “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया हूं। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए”।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Khabar365newsजमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक किशोरी...

झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

दादी-पोते की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Khabar365newsलोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भक्सो गांव में...

झारखंडब्रेकिंग

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल चिंतित

Khabar365newsझामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज जारी...

बिहारब्रेकिंग

राजधानी पटना में थार सवार की गुंडागर्दी! महिला पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश…

Khabar365newsपटनाः बिहार में अपराध की मानसिकता वालों के बीच पुलिस का भय खत्म...