BreakingHazaribaghJharkhand

कोडरमा घाटी में पलटा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर, लोगों ने जमकर लुटा तेल

Share
Share
Khabar365news

रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित बन्दरचुआं के पास अनियंत्रित होकर तेल से भरी एक टैंकर पलट गई जिससे बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से रिफाइन लोड कर बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा रही थी। इसी बीच कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई , इधर टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन सड़कों पर बहने लगी। इधर घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी लोग वहां इकठ्ठा होने लगे और तेल लूटने की होड़ मच गई , लोग अपने घरों से बाल्टी, डब्बा, डेकची जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सरपट घटनास्थल पर पहुँचे और टैंकर से बह रहे तेल को लूटने में लग गए। इधर इस घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने घटना स्थल पर पुलिस बल को भेज दिया है। थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव सड़क पर होने के कारण कई छोटी गाड़ियां उस पर फिसल जा रही हैं और सड़क पर आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बाधित है। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाया गया हैं और क्रेन के पहुँचते ही टैंकर को मुख्य मार्ग से हटाकर वाहनों के आवागमन को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में टैंकर का चालक व उपचालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...