CrimeJharkhandRanchi

रांची के ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का आरोप

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले एक युवक को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अखलाक आजम है, जो रांची के डोरंडा स्थित रहमत कॉलोनी में रहता था और ट्रैवल एजेंट का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है, जिसका नाम अंसारुल मियां अंसारी है। वह नेपाल का रहने वाला है। दोनों पर आईएसआई के लिए काम करने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जनवरी से मार्च 2025 के बीच एक विशेष अभियान चलाया था, जिसमें आईएसआई के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान अंसारुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारतीय सेना से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज मिले थे। पूछताछ में उसने अखलाक का नाम लिया, जिसके आधार पर रांची से अखलाक की गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ में अंसारुल ने बताया कि वह पहले कतर में कैब ड्राइवर था। वहीं उसकी मुलाकात आईएसआई के एक हैंडलर से हुई, जिसने उसे पाकिस्तान बुलाया। वहां उसे प्रशिक्षण दिया गया और फिर नेपाल के रास्ते भारत भेजा गया। उसका मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों में आईएसआई की गतिविधियों को अंजाम देना था। अंसारुल को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर एक सीडी में पाकिस्तान भेजनी थी। इस काम में अखलाक उसकी मदद कर रहा था। फिलहाल दोनों आरोपी तिहाड़ जेल में हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला अब कोर्ट में है और जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...