Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची के सरकारी स्कूलों में खराब रिजल्ट पर होगी सख्ती, फेल छात्रों वाले स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा शोकॉज नोटिस

Share
Share
Khabar365news

 मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों के खराब प्रदर्शन को लेकर रांची जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिन स्कूलों में अधिक संख्या में छात्र फेल हुए हैं, उन स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को शोकॉज नोटिस जारी किया जायेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता का आकलन किया जायेगा। जिन शिक्षकों के स्कूलों में लगातार खराब रिजल्ट आ रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज होनी चाहिए और वेतन उसी के आधार पर दिया जाये। यदि कोई शिक्षक बिना वैध कारण के अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

साथ ही, छात्रों की उपस्थिति भी प्रतिदिन ई-विद्या वाहिनी पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था की हर 15 दिन में समीक्षा होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू की वार्डन को भी मिलेगा नोटिस

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बुंडू की खराब रिजल्ट पर भी नाराजगी जताई। 10वीं कक्षा की 67 छात्राओं में से केवल 58 पास हुईं और 9 छात्राएं फेल हो गईं। इस पर उपायुक्त ने बीइओ को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया और विद्यालय की वार्डन को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा।

 आरटीई के तहत दाखिले 

उपायुक्त ने समीक्षा में यह भी पाया कि राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत जिले के निजी स्कूलों मे उपलब्ध सीटों के मुकाबले बहुत कम नामांकन हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि अगले 10 दिनों में शत-प्रतिशत सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जाये।

इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...