बिहारब्रेकिंग

तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट ने दी अगली तारीख

Share
Share
Khabar365news

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होनी थी। इस मामले की सुनवाई प्रिंसिपल जज की अदालत में की गई। बता दें कि पिछली सुनवाई में ऐश्वर्या राय के वकील ने अदालत से चार सप्ताह का समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 21 जून को दी थी। लेकिन आज आज केवल पक्षों की कानूनी दलीलों को सुना गया और कुछ प्रक्रिया पूरी की गई जहां किसी भी अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकील अदालत में पेश हुए। जहां  सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली तारीख 4 जुलाई 2025 तय कर दी है।

बता दें कि इन दिनों तेजप्रताप न केवल कानूनी बल्कि राजनीतिक मोर्चे पर भी विवादों से घिरे  हैं। बल्कि उन्हें अपनी ही पार्टी RJD से और परिवार से 6 वर्षों के लिए निकाल दिया गया है। जिसके बाद लगातार तेजप्रताप सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा भी था कि “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तुमने की है, अंत मैं करूंगा।” 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...