BiharBreaking

सीएम फेस पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इसे लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं

Share
Share
Khabar365news

बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में होने है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका अब तक इंडिया महागठबंधन ने ऐलान नहीं किया है। इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब खुद इस पर तेजस्वी  यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महागठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।

एएनआई से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारे गठबंधन में कोई कनफ्यूजन नहीं है। जनता बदलाव चाहती है। बिहार की मालिक जनता है और वो मुख्यमंत्री बनाती है। अब वो बदलाव चाहती है। आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए या सर्वे कराइए, जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं है, समय पर घोषित कर दिया जाएगा।’

हालांकि महागठबंधन के घटक दलों में शामिल वीआईपी ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तेजस्वी का नाम सुझाया है, मुकेश सहनी ने कहा है कि चुनाव के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो खुद उपमुख्यमंत्री। वहीं राजद के कई कार्यकर्ता भी तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते आए हैं। लेकिन इंडिया महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। 

तेजस्वी यादव फिलहाल अपने बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं जो कि 5 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे कई मुद्दों पर बात करेंगे और फिर इसका समापन सर्कुलर रोड पटना उनके स्थित आवास पर किया जायेगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...