JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत भवन और पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में शान के साथ भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक रोशनलाल चौधरी उपस्थित होकर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित किए

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, क्योंकि उस समय समाज में जाति के आधार पर भेदभाव बहुत अधिक था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया।
उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में भी अध्ययन किया और कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री हासिल की।


डॉ. आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता और न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनके प्रयासों के कारण ही आज हमें समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। तथा भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि भारत के संविधान निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। इसलिए उन्हें “संविधान के निर्माता” के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के माध्यम से हम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं।


डॉ. आंबेडकर का एक प्रसिद्ध कथन है—
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।”
अंत मैं कहना चाहूँगा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और एक समान व न्यायपूर्ण समाज बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति अनीता जैन, समाजसेवी राजकुमार पासवान, संजय रजक ,गोविंद सोनी ,वार्ड सदस्य किरण कुमारी, तेरुश देवी, रणधीर कपूर ,गोविंद महतो ,शंभू प्रसाद वर्मा ,राजकुमार महतो, सुनीता देवी ,तिलेश्वरी देवी ,रेखा देवी, संगीता देवी ,गोविंद तिवारी गुड्डी देवी ,शाहरुख कुमार, सुमित कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...