Jharkhand

मौजा कोर्रा में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त।

Share
Share
Khabar365news

अवैधकर्ताओ पर जिला प्रशासन करेगा सख्त कारवाई: उपायुक्त

नियमित तौर पर कारवाई कर भू माफियाओं पर नकेल कसने के निर्देश।

सरकारी ज़मीन पर हो रहे अतिक्रमण के कारण राजस्व के हनन पर उपायुक्त ने गंभीरता से अवैधकर्ताओं पर कारवाई के निर्देश दिए है।

इसी क्रम में आज 3 फरवरी को उपायुक्त के निर्देश पर मौजा कोर्रा खाता नंबर 174 प्लॉट संख्या 66 की गैर मजरूआ खास खाते की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कारवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचलाधिकारी सदर मयंक भूषण मौजूद रहे।

सीओ सदर ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपरोक्त जमीन को रैयती बताया, इस पर सीओ ने इस संबंध में किसी प्रकार का दावा होने पर 48 घंटे के अंदर अपने कागजात को अंचल या अनुमंडल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...