झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में कुएं में दबे 2 बच्चों के शव बरामद, 22 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Share
Oplus_16908288
Share
Khabar365news

खूंटी : खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव के पास निर्माणाधीन कुएं में फिसलकर गिरे 2 बच्चों की शव एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह बरामद कीं। हादसे के बाद करीब 22 घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। यह घटना सोमवार बाजार के रानी टोली की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद 9 वर्षीय अमित हुन्नी पूर्ति और 10 वर्षीय आशीष तोपनो खेलने निकले थे।खेलते-खेलते वे गांव के पास बन रहे एक कुएं के पास पहुंच गए, जहां फिसलकर दोनों कुएं में गिर गए। इसके बाद कुएं की मिट्टी की दीवार अचानक धंस गई और दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। मृतक अमित संत नॉर्बट स्कूल, जबकि आशीष संत जॉन मिडिल स्कूल का छात्र था।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार शाम से लेकर रात तक बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन तेज बारिश और अंधेरे के कारण काफी दिक्कतें आई। रात को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई, लेकिन बारिश ने काम रोक दिया। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और विशेष मशीनों और उपकरणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

सीओ शंकर विश्वकर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चों की मौत बेहद दुखद है।उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि 22 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। डीएसपी रामप्रवेश कुमार ने कहा कि हादसे के समय लगातार बारिश हो रही थी, जिससे राहत कार्य में काफी बाधा आई। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में नदियों, तालाबों और अधूरे निर्माण स्थलों से दूर रहें, क्योंकि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और फिसलन जैसी स्थिति बनी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...