BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : फंदे से लटकी मिली आदिवासी नाबालिग लड़की की लाश, पुलिस संदिग्ध मौत की कर रही जांच

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा : जामताड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जिले के असनचुआ गांव में महज़ 13 साल की नाबालिग लड़की की लाश एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटकी हुई मिली है। मृतका की पहचान पूजा मुर्मू पिता बबुनाथ मुर्मू बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार पूजा उत्क्रमित मध्य विद्यालय असनचुआ की छठी कक्षा की छात्रा थी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच करने में जुट गई है कि क्या ये आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।

एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है क्योंकि बच्ची की उम्र, हालात और घटनास्थल सभी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

वहीं पुलिस अब परिवार, स्कूल और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर पूजा ने यह कदम क्यों उठाया या उसे किसी ने ऐसा करने पर मजबूर किया?
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...