GIRIDIHझारखंडबिहार

गिरिडीह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कल से ही घर से था गायब 

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छंछदों मैदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार पंडित (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नावासार गांव के रहने वाले थे। चंदन के पिता मुरारी पंडित गांव में ही एक लाइन होटल चलाते हैं, जिसमें चंदन भी उनका साथ देता था।

परिजनों ने बताया कि चंदन गुरुवार को शाम 7 बजे तक घर पर था, लेकिन इसके बाद वह कहीं चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले, तो उन्होंने बरगद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर की जाएगी। 

`

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...