Jharkhand

सरिया प्रखंड के नीमाटांड़ , पोटमा एवं फकरापहरी में संचालित अवैध आरामिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share
Share
Khabar365news

वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.01.2023 को सरिया प्रखंड के नीमाटांड़, पोटमा एवं फकरापहरी में अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। आरामिल के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी, प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (डीजल इंजन, आरा हाथी, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान) जिसकी कीमत लगभग 02 (दो लाख) रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, बगोदर(सरिया) परिसर में लाकर रखा गया है।

अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आरामिल संचालक घनश्याम प्रसाद पिता गोविंद महतो, तुलसी महतो पिता गुल्ली महतो, प्रेमचंद शर्मा पिता कार्तिक शर्मा,पप्पू शर्मा पिता सुखदेव शर्मा पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी एवं जप्ती का नेतृत्व श्री अंशु कुमार, वनपाल, सरिया के द्वारा किया गया। इस क्रम में अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।

आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के श्री अंशु कुमार, संजीत रविदास, श्री हीरामन कुमार, रजा अहमद, श्री संजीत वर्मा, श्री डीलो रविदास, उदय केशरी , रंजन कुमार, देवनारायण दास, सोमनाथ मोदक, वनरक्षी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...