Jharkhand

Ranchi: हत्या व हाइवा में आगजनी का जिम्मा लेने वाला अपराधी रामगढ़ में ढेर

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में एनकाउंटर में बदमाश आलोक तुरी उर्फ राहुल तुरी को मार गिराया. साथ ही इसके संग मौजूद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. मारा गया अपराधी आलोक ने बीते आठ जनवरी को उरीमारी के पोटंगा गांव में सीसीएलकर्मी सह जेएमएम नेता संतोष सिंह की हत्या और 21 दिसंबर को रांची के खलारी में तीन हाइवा में आगजनी का जिम्मेदारी भी लिया था. रामगढ़ जिले के एसपी अजय कुमार ने बताया कि मारे गए आलोक तुरी पर 20-25 से अधिक मामले दर्ज हैं. पकड़े गए अपराधी के पास से एक झोला मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिससे वो कारोबारी और ठेकदारों को धमकी देने में उपयोग करता था.

एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को दे रहा था चुनौती एसपी अजय कुमार ने बताया कि आलोक उर्फ राहुल तूरी के रूप में की गई, जो रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में आतंक का पर्याय बना हुआ था. वो टीपीसी संगठन का सदस्य रह चुका है. वहीं, गिरफ्तार अपराधी आकाश करमाली है. इस पर भी पूर्व में मामला दर्ज है. जो भागा है, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के एसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

घटना को अंजाम देने जा रहा था राहुल तुरी जानकारी के मुताबिक हजारीबाग जिले के चरही थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी राहुल तूरी उर्फ आकाश तुरी अपने साथी के साथ मुरपा क्षेत्र में बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा हुआ है. इसी सूचना पर पीछा करते हुए चरही थाना की पुलिस अपने साथ एक सब इंस्पेक्टर के साथ मुरपा के घने जंगल वाले क्षेत्र में पहुंचे, इस दौरान राहुल पहले तो भागने लगा और भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जान बचाने के लिए चरही थाना प्रभारी गौतम और सब इंस्पेक्टर मुकेश ने दूसरी ओर से फायरिंग की और इस फायरिंग में राहुल तुरी को गोली लगी और वह मौके पर मारा गया वहीं उसका एक साथी को पुलिस ने पकड़ लिया.

रांची के खलारी में तीन हाइवा को किया था आग के हवाले मारा गया अपराधी राहुल तुरी उग्रवादी संगठन टीपीसी से अलग होकर राहुल ने आलोक गिरोह नाम का संगठन खड़ा किया था. रांची के बुढ़मू और खलारी इलाके में आगजनी और गोलीबारी की कई वारदातों को राहुल तुरी के द्वारा अंजाम दिया गया था. बुढ़मू में जब राहुल के द्वारा छप्पर बालू घाट पर हमला किया गया, उसके बाद उसके खिलाफ इश्तहार जारी किया गया. इश्तहार जारी करने के विरोध में राहुल गिरोह के अपराधियों ने खलारी में तीन हाइवा को आग के हवाले कर दिया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, मां ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि दी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु:प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत देने से किया इनकार

Khabar365newsसुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त...