Hazaribagh

जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच हेतु उड़नदस्ता दल का गठन, उपायुक्त ने जांच हेतु बनाई टीम

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों में खाद्यान्न, धोती-साड़ी,नमक,चीनी
आदि के वितरण में संभावित गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इस दल में जिले के वरीय पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।
यह उड़नदस्ता दल नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच करेगा। जांच के दौरान दुकानों की स्थिति, ई-पॉश मशीन, वज़न मशीन, पंजी संधारण, खाद्यान्न स्टॉक, वितरण प्रक्रिया, सूचना पट्ट एवं फ्लैक्स प्रदर्शन आदि का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
उक्त टीम राज्य खाद्य निगम के गोदामों की भी जांच करेगी तथा भंडारण व्यवस्था, SOP के अनुसार संचालन, स्टॉक सत्यापन एवं उठाव प्रक्रिया की जांच की जाएगी।

यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार/गृहस्थ अथवा संबंधित अधिकारी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत सभी योग्य लाभुकों को मानकों के अनुरूप नियमित रूप से राशन मिले,इस बाबत उपायुक्त ने यह सकारात्मक पहल की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...