Jharkhand

*राजस्व कार्यों में आमजन की समस्याओं पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान*

Share
Share
Khabar365news

*उपायुक्त द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय दिवस के रूप में किया निर्धारित, अनिवार्य रूप से कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे अंचल व राजस्व उपनिरीक्षक*

*12621 लंबित ऑनलाइन आवेदनों को अभियान मोड में निष्पादित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश*

रामगढ़: क्षेत्र भ्रमण एवं जनता दरबार के दौरान लोगों द्वारा अंचल कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आ रही समस्याओं व छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायत पर उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार में संज्ञान लिया है। इसे लेकर मंगलवार को उपायुक्त ने जिले के वरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।**वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालयों के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय दिवस निर्धारित करते हुए मुख्यालय दिवस के दिन अनिवार्य रूप से अंचल निरीक्षकों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहकर तथा अन्य कार्यालय दिवस में अपने-अपने हल्का में ससमय उपस्थित रहकर कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने अंचल निरीक्षकों एवं राजस्व उप निरीक्षकों को बायोमेट्रिक के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त निर्देश की अवहेलना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।**12621 लंबित जाति, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदनों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को अभियान मोड में कार्य करते हुए जल्द से जल्द सभी आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...