GUMLAझारखंडब्रेकिंग

द फॉलोअप की खबर का दिखा असर, घाघरा चपका पुल के समीप बने गड्ढे की मरम्मत शुरू

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत चपका पुल के समीप बने गड्ढे को लेकर आई लगातार शिकायतों द फॉलोअप में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को दिन में ही संबंधित विभाग द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। बता दें कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही ग्रामीणों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाई और मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाया।

उक्त पुल के पास बने गड्ढे और जलजमाव के कारण बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटी गाड़ियां और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती थी। अब मरम्मत कार्य शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। फिलहाल सड़क मरम्मत के बाद आवागमन के लिए उपयुक्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...