jamshedpurझारखंड

जमशेदपुर में कोरोना का पहला मामला आया सामने

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर में कोरोना के पहले संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है। 25 मई को बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटी 44 वर्षीय संदिग्ध महिला मरीज सरायकेला बाजार की रहनेवाली है, फिलहाल वह कदमा में रह रही है। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए कदमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रपिड टेस्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को फिलहाल घर में ही आइसोलेट कर रखा गया है। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है, मरीज का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया हैं। जिसकी 48 घंटे में रिपोर्ट आने की संभावना है। दूसरी ओर स्वस्थ्य विभाग ने महिला से संपर्क की पूरी हिस्ट्री ली है। बता दें कि महिला के बेंगलुरु से आने के बाद उसे बुखार के साथ सर्दी-खांसी और उल्टी हो रही थी। गौरतलब है कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नये मामले सामने आ रहे हैं, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को निगरानी रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...