झारखंड

आज भी तेज हवा के साथ हो सकती है बरसात 40KM/h से चलेगी हवा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा, हालांकि 3 जून से 5 जून के बीच कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आने वाले 2 दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है। गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है। शुक्रवार को रांची समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 

बंगाल की खाड़ी का असर अब कमजोर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ गया है और इसका प्रभाव झारखंड में कम होता जा रहा है। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसी कारण 30 मई से 5 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

कहां कितना तापमान और बारिश?
रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा
मेदिनीनगर में सबसे ज्यादा गर्मी, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा
घाटशिला में सबसे ज्यादा बारिश, 24 घंटे में 32.4 मिमी बारिश हुई

चाईबासा में तापमान 22.2 डिग्री रहा, जबकि नाला में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, फिलहाल झारखंड में तापमान सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर से बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि बादलों की मात्रा कम होने से धूप तेज होगी और इसका असर तापमान पर साफ दिखेगा। राज्यवासियों को सलाह दी गई है कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए धूप में निकलते समय एहतियात बरतें, पानी खूब पिएं और जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें। झारखंड में मॉनसून के आने से पहले यह गर्मी का एक और दौर हो सकता है। हालांकि 3 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है जब कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...