Jharkhand

लोहरदगा : धुमकुड़िया भवन का वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा संयुक्त रुप से किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

Bureau Report, Amar goswami

लोहरदगा विधायक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के करकमलों द्वारा संयुक्त रूप से 31 धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास भंडरा प्रखंड मुख्यालय में किया गया सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं सभी लाभुकों अध्यक्षों सचिवों को गमछा पहना कर सम्मानित किया गया मौके मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी सामाजिक केंद्र, धार्मिक केंद्र और सांस्कृतिक केंद्र है क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोहरदगा जिले में धुमकुड़िया भवन, सांस्कृतिक केंद्र, अखड़ा,की कमियों को देखते हुए हमने संस्कृति एवं परम्परा को आधुनिक युग में कैसे महत्वपूर्ण बनाया जाए इस पर कार्य किया है फल स्वरूप आज 31 धुमकुड़िया भवनों का शिलान्यास किया गया इसके साथ – साथ विधायक निधि से लोहरदगा जिले के हर एक गांव में आदिवासी परम्परा एवं त्योहारों को संरक्षित करने के लिए अखड़ा का निर्माण कर रहे हैं ताकि भावी पीढ़ी सांस्कृतिक परिवेश में जीवन व्यतीत करें और आधुनिक काल में हम अपने परंपरा एवं संस्कृति को न भूलें। और समय-समय पर सभी प्रखंडों में जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य को पहुंचाया जाएगा।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि गठबंधन की सरकार आदिवासी भाई बहनों के हितों के लिए कार्य करने में तत्पर है, कल्याण विभाग के माध्यम से जिले में धुमकुड़िया भवनों का निर्माण होना आदिवासी भाई बहनों के लिए गौरवपूर्ण बात है इससे सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के प्रयास से लोहरदगा जिले में आदिवासी संस्कृति कला केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, और जगह जगह आदिवासी मसना घेराव,एवं कब्रस्तान का भी घेराव कराया जा रहा है हमारा प्रयास है कि लोहरदगा जिले में विकास कार्य तेजी से हो और यहां की जनता खुशहाल रह सके।

मौके पर कांग्रेसी नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव, जिलाध्यक्ष सुखेर भगत,विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल,जिप अध्यक्ष रीना कुमारी,जिप सदस्य सुखदेव उरांव,जिप सदस्य राधा देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष डोमना उरांव,प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग,हाजी सिकंदर अंसारी,चंद्रशेखर भगत,संभू प्रजापति,बबलू खान,देवनाथ उरांव,संजय नायक,तारिक खान,मुशर्रफ रजा,विजय उरांव,हरिदास भगत,काले उरांव, बिरसू भगत, असलम अंसारी,जफर इकबाल,मंसूर अंसारी, फगुआ उरांव,आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...