BiharCrime

दुकान का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

Share
Share
Khabar365news


चोरी की घटना के बाद मामले की जांच मैं जूटी चकाई पुलिस

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई चकाई जमुई मुख्य पथ पर नावाडीह गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सीमेंट एवं छड़ की एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख से अधिक मूल्य के सीमेंट एवं छड़ की चोरी कर ली।

जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी अमित कौशिक पिता स्व रामानंद सिंह ने बताया है कि उनका अपने गोतिया के साथ विवाद चल रहा है। इस दौरान उक्त लोगों ने 2 माह पूर्व दुकान में मेरा ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया था। जिसके बाद से ही दुकान बंद था। वही शनिवार की रात्रि चोरों ने दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे सामानों की चोरी कर ली।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चकाई थाने के अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की जांच पड़ताल की। वही इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeJharkhandPakur

न्यायालय की रोक बेअसर, अमड़ापाड़ा में ‘हफ्ता राज’ का साम्राज्य! बांसलोई नदी की छाती चीरकर दिन-रात बालू की लूट

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड से...

CrimeDelhiSocialUttar Pradesh

चोरी करने गया चोर दीवार और शटर के बीच फंसा

Khabar365newsगाज़ियाबादः इंदिरापुरम में क्लीनिक में चोरी करने गया चोर दीवार और शटर...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...