Uncategorized

जनप्रतिनिधियों के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। रविवार को आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से हजारीबाग जिले के विभिन्न पंचायतों के रहनुमाई करने वाले मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों के लिए तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सदर, बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा, चलकुशा, डाड़ी, केरेडारी, चुरचु, दारू, विष्णुगढ़, चौपारण, इचाक, पदमा, कटकमसांडी, कटकमदाग व टाटीझरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ के हाथों सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय में पदस्थापित संगीत की प्राध्यापिका कुमारी सीमा के स्वागत गान से हुई। इस दौरान वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग एचओडी रितेश कुमार अपनी रूहानी आवाज़ की जादू बिखेरी, जिनके गीत ने खूब वाहवाही बटोरी। मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और आधे से अधिक आबादी गांवों में बसती है। ऐसे में गांवों का विकास अहम है और इन गांवों व पंचायतों को तरक्की की राह पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाने वाले मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यही वजह है आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें सम्मानित करने का सफल प्रयास किया गया। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड का शायद यह पहला कार्यक्रम है जब पंचायत प्रतिनिधियों को तवज्जो दी गई और मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय का यह सकारात्मक कदम सराहनीय है और विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस बीच आईसेक्ट विश्वविद्यालय की चांदनी कुमारी व मेगा स्किल सेंटर के धीरेंद्र कुमार ने पीपीटी के जरिए विश्वविद्यालय एवं मेगा स्किल सेंटर की विस्तृत जानकारी मौजूद सभी लोगों को दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के एडमिन एआर विजय कुमार, कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, डॉ सत्य प्रकाश, प्रभात किरण, फरहीन सिद्दीकी, सौरभ सरकार, राज तिवारी, चांदनी कुमारी, रंजू, अनीमा कुमारी, मीना कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, चंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, सन्नी, धीरेंद्र कुमार, राज शर्मा, रजनीकांत, रोहित कुमार सहित अन्य की भूमिका अहम रही। मंच संचालन आईसेक्ट विश्वविद्यालय के पीआरओ मो शमीम अहमद ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...