Jharkhand

Jharkhand में सर्दी का सितम जारी , बादल और धुंध का चाय साया

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जनवरी तक हल्के बादल व धुंध छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा. इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. झारखंड में बादल छाए रहने से रात में कनकनी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बादल की वजह से दिन के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है.

15 से 18 जनवरी तक कोहरा का असर 15 से 18 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में सुबह में कोहरे बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना व्यक्त की गई है. 14, 15 और 16 जनवरी को दोबारा ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा. इन 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग ने राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ अन्य जिलों में कोहरे के अलर्ट के साथ बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका जताई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...