BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने धारदार हथियार से बेटे की कर दी हत्या

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सूरज ठाकुर नामक एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि इस अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का पिता अमित ठाकुर है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिता अमित ठाकुर की पत्नी एक वर्ष पूर्व गुमशुदा हो गई थीं, जिसके बाद से ही उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वहीं मृतक सूरज ठाकुर और उसके पिता अमित ठाकुर दोनों मिलकर कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित संदीप चौरसिया कॉम्प्लेक्स के ऊपर के तल्ले पर एक सैलून चलाते थे। जांच में यह बात सामने आई कि पिता-पुत्र के बीच कोई विवाद हुआ, जिसके बाद अमित ठाकुर ने आवेश में आकर अपने बेटे की हत्या करी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। और आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के ग्रेजुएट किसान बना रहे नई पहचान

Khabar365newsजामताड़ा में 10 से 15 ग्रेजुएट युवा नौकरी की तलाश में भटकते-भटकते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...