BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़ा गया मासूम, RPF की मुस्तैदी से बचा

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मानवता की एक मिसाल देखने को मिली, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कड़ाके की ठंड में लावारिस हालत में मिले तीन माह के नवजात शिशु को सुरक्षित बचा लिया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टेशन परिसर में ओवरब्रिज के नीचे बच्चे को छोड़ दिया गया था।
आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के अनुसार, स्टेशन परिसर में सुरक्षा और निगरानी लगातार बढ़ाई गई है। इसी क्रम में एएसआई अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल राखी कुमारी प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास जांच करने पर ओवरब्रिज के नीचे ठंड में लिपटा हुआ तीन माह का नवजात मिला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला कांस्टेबल राखी कुमारी ने तुरंत शिशु को गोद में उठाया और उसे जीआरपी पोस्ट लाया गया। वहां प्राथमिक जांच की गई और बच्चे की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए।
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शिशु की पहचान के लिए यात्रियों और स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चे को लेकर प्लेटफॉर्म पर आते हुए देखा गया है, हालांकि उसकी स्पष्ट पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवजात को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), रांची को सौंप दिया गया है, ताकि उसकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, जिसने बच्चे को स्टेशन पर छोड़ा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...