Jharkhand

*रामगढ़ जिला में बारिश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर हुआ बैठक का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सभागार में परियोजना निदेशक आत्मा, श्री प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामगढ़ जिला में बारिश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया**बैठक के दौरान श्री सिंह ने सभी प्रसार कर्मियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फसलों के आच्छादन का आकलन यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत ईकेवाईसी एवं आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग, केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लाभुक किसानों का ईकेवाईसी, ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों का निबंधन कार्य एवं अन्य कृषि से संबंधित कार्यों को यथाशीघ्र संपन्न करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी प्रसार कर्मियों को मक्का, दलहन, तिलहन आदि की खेती करने हेतु किसानों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ इंद्रजीत खेरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि निकट भविष्य में बारिश की संभावना कम बनती है तो किसान धान की उपज के लिए धान की कम अवधि वाले प्रभेद नवीन (90-105 दिन) का प्रयोग कर सकते हैं।**बैठक के दौरान एलडीएम रामगढ़, डीडीएम नाबार्ड, सभी प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं जनसेवक सहित अन्य मौजूद थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...