BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

तोड़ाई चर्च में क्रिसमस की रौनक, रोशनी और प्रार्थनाओं के बीच गूंजा शांति-भाईचारे का संदेश

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़) —
क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह तोड़ाई स्थित चर्च में आस्था, उल्लास और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य प्रार्थना सभा में क्षेत्र के हजारों ईसाई समुदाय के महिला–पुरुष श्रद्धा के साथ शामिल हुए और प्रभु यीशु के जन्म की खुशियाँ मनाईं।

प्रार्थना सभा का संचालन फादर इमानुएल मुर्मू, फादर चार्ल्स एवं फादर सिरिल सोरेन ने किया। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फादरों ने कहा कि परमेश्वर का आगमन संसार में शांति, प्रेम और दीन-दुखियों की सेवा के लिए हुआ था। प्रभु यीशु ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, पीड़ितों और वंचितों के उद्धार के लिए समर्पित कर दिया और विश्व को आपसी भाईचारे का अमर संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज भी प्रभु की शिक्षाएँ उतनी ही प्रासंगिक हैं और सभी को उनके संदेशों को आत्मसात कर समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

प्रार्थना सभा से पूर्व स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु यीशु की स्मृति में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा चर्च परिसर भक्तिमय वातावरण से भर उठा।

वहीं, 24 दिसंबर की रात चर्च प्रांगण में क्रिसमस उत्सव की विशेष रौनक रही। प्रभु यीशु के आगमन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रात्रिकालीन प्रार्थना सभा में भी फादरों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक प्रार्थना कराई।
क्रिसमस के अवसर पर चर्च प्रांगण में प्रभु यीशु के जन्म का सजीव चित्रण आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके अलावा संत लुक्स अस्पताल के निकट स्थित चर्च सहित क्षेत्र के सभी गिरिजाघरों में भी क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना सभाएँ आयोजित की गईं।

कुल मिलाकर, तोड़ाई चर्च में मनाया गया क्रिसमस पर्व शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का संचार करता नजर आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...