धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ब्यपरियों से लेकर आम जनता भी सुरक्षित नही है। हाल के कुछ दिनों में कारोबारियों व आम जनता को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। बैंक मोड के कारोबारी पर गोली चली तो झरिया के पम्प मालिक को उनके ही कार्यालय में गोली मार दी गई। वहीं बीते शाम भुली की एक महिला को अपराधियों ने घर के सामने ही गोली मार दी।
जिला प्रशासन का ख़ौफ़ अपराधियों में नही दिख रहा है और यही वजह है कि अपराधी गोली चलाकर हत्या करने से भी चूक नही रहे हैं। मार्क्सवादी युवा मोर्चा सभी गोलीकांड की निंदा करता है।
धनबाद जिला प्रशासन को तत्काल अपराध पर रोक लगानी चाहिए ताकि कारोबारी अपना काम बेख़ौफ़ होकर कर सकें और आम जनता भयमुक्त जीवन जी सके।
Leave a comment