खलारी। मैक्लुस्कीगंज में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी सुबह सुबह तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो जा रही है। इलाके में बढ़ी ठंड व धुंध के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। शाम 5 बजते ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक जा रहे हैं। लोग जरुरी काम पड़ने पर भी घर से निकलने में कतरा रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों का ठंड से बुरा हाल है। बढ़ी ठंड की वजह से भीड़ से पटे रहनेवाले शहर के बाजार और सड़क सुनसान पड़ने लगा है। ठंड का प्रकोप से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी उठनी पड़ रही है। वहीं रोज कमाने खाने वालों के लिए ठंड शामत बनी है।
Leave a comment