विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज फिर दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत बहुत ठीक नहीं बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के तत्काल बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मालूम हो कि मुख्यमंत्री 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची आए थे। वह गुरु जी की देखभाल और चिकित्सा जरूरत को पूरा करने के लिए 24 जून से लगातार दिल्ली में है। बीच-बीच में वह एक दो दिनों के लिए ही रांची आ पाए हैं।
Leave a comment