Jharkhand

लोहरदगा : त्रिवेणी टाइनी टास्क में 26 दिनों से आयोजित समर कैंप समारोह का हुआ समापन,छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा त्रिवेणी टाइनी टास्क में समर कैंप का समापन समारोह का  आयोजन किया गया यह समर कैंप 15 मई  2023 से 9 जून 2023 तक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक की छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम को टायनी टास्क के एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर रघुवीर शर्मा की देखरेख में किया गया । कक्षा  नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों को गर्मी छुट्टी के शुभ अवसर पर स्विमिंग, पेंटिंग, डांस सिखाया गया। बच्चों ने अनेक  सुंदर सुंदर आकर्षक चित्र बनाएं और उस पर रंग भरे । बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से स्विमिंग करना भी सीखा साथ ही बच्चों ने कथकली और भांगड़ा नृत्य सीखा।

विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने बच्चों को समर डे के बारे में बताया और कहा कि यह मौसम सबसे गर्म होता है ।हालांकि बच्चों के लिए यह मौसम बहुत ही रुचि पूर्ण और मनोरंजक  है। क्योंकि इस दौरान उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने , आइसक्रीम खाने, लस्सी पीने ,आम  लीची आदि फल खाने को मिलता है ।गर्मी के मौसम में स्कूल की छुट्टियों का आनंद लेते हैं ।गर्मी के मौसम में हमें आरामदायक सूती कपड़े पहनने चाहिए ।हमें गर्मी से बचने के लिए ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए ।

अपने आप को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत सी सावधानी रखनी चाहिए। हमें अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। हमें अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने चाहिए ।हमें बिजली और पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डांस शिक्षिका मिस सुनंदिनी, ड्रॉइंग शिक्षिका मिस मोनिका और  स्विमिंग शिक्षक विकास कुमार , सभी अभिभावकों तथा सभी शिक्षिकाओं  का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...