झारखंडब्रेकिंग

डायन कहकर प्रताड़ित करना वाले लोगो पर पीडिता ने 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिलाओं को ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने 16 व्यक्तियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें ‘डायन’ और ‘भूत’ कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ने पर मजबूर हो गई हैं। अब वे अपने गांव लौटने से डर रही हैं, क्योंकि उन्हें जान का खतरा है।

पीड़िताओं ने जिला प्रशासन और सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वे अपने घर सुरक्षित लौट सकें और उन्हें न्याय मिल सके। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िताओं को जल्द ही न्याय मिलेगा और यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे थाने से संपर्क कर सकती हैं; पुलिस उनके साथ है।  इससे पहले भी राज्य में ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जहां महिलाओं को ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित किया गया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

Khabar365newsरांची : रांची झारखंड पुलिस को नई दिशा देने के उद्देश्य से...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल के घर गूंजा किलकारी

Khabar365newsबॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवेंद्र नाथ महतो बोले 25 साल में जनता ठगी गई, अब बदलाव तय

Khabar365newsघाटशिला उपचुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी के अस्तित्व की अग्निपरीक्षा...