JharkhandRamgarh

हर रविवार को लगेगा धनंजय कुमार पुटूस का जनता दरबार

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । आए दिन देखने को मिलता है कि आम नागरिकों को उनके छोटे छोटे कामों के लिए भी सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए
रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने “जनता दरबार” लगाने की घोषणा की है।
धनंजय कुमार पुटूस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि हर सप्ताह रविवार को प्रातः 11:00 से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के निकट पुराने सदर अस्पताल के सामने स्थित उनके कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।

धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही है कि आम नागरिकों और सरकार में दूरी काफी बढ़ गई है, जिसका नतीजा है कि आम जनता को उनकी छोटी से छोटी सरकारी कामों को करवाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका फायदा दलाल किस्म के लोग उठा रहे हैं।

जनता को हो रही इन परेशानियों के निजात दिलाने के लिए “जनता दरबार” लगाया जाएगा।

इस “जनता दरबार” में आम नागरिक के द्वारा लाई जाने वाली उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, एवं उसका समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।
ताकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आम नागरिकों को अपना काम करवाने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों और दलालों का बेमतलब चक्कर लगाना ना पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...