JharkhandRanchi

झाड़ी और पत्थर से टकराते हुए तिरू फॉल का पानी 200 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

Share
Share
Khabar365news

खलारी से पवन गुप्ता की खबर

डकरा : कोयलांचल से सटे बुढ़मू प्रखण्ड के तिरू फॉल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा है।झारखण्ड की राजधानी से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह फॉल स्वत: ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 200 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी को देखने के लिए लोग सैकड़ों मील दूर से यहां पहुंचते हैं। हालांकि सरकार की अनदेखी के कारण इस पर्यटक स्थल का अभी तक विकास नहीं हुआ है। कोयलांचल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को यह फॉल अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। झाड़ी और पत्थर से टकराते हुए तिरू फॉल का पानी 200 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

मकरसंक्रांति के अवसर पर लगता है मेला

मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले विशाल मेला में आने वाले अधिकांश लोग तिरू फॉल से गिरते पानी को अवश्य ही देखते हैं। चारों ओर घनघोर जंगल के बीच में स्थिति इस फॉल से गिरने वाली पानी की आवाज पर्यटकों को स्वत: ही अपनी ओर आकर्षित करती है। मेला के बहाने अधिकांश सैलानी तिरू फॉल के मनोरम दृश्य का आनंद उठाने के लिए घंटों नीचे खड़े रहते हैं। जंगली पहाड़नुमा पत्‍थरों से टकराते हुए करीब 200 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी को देखना सभी को काफी अच्छा लगता है।पर दो वर्ष सैलानियों की ये ख्वाइस अधूरी रह गयी सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के चलते स्थानीय प्रशासन ने किसी भी सैलानियों को तिरुफॉल जाने की इजाजत नही दी थी पर इस बार काफी संख्या में सैलानियों की आने की उमीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...