CrimeJharkhandRanchi

रात में हुई शादी सुबह दुल्हे का शव फंदे से झूलता मिला

Share
Share
Khabar365news

राँची।राजधानी राँची में भरी पंचायत में देर रात शादी हुई,सुबह दुल्हा देवेश महतो (20) का शव उसके घर के पीछे फांसी से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है।मामले में मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत राढुजारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेश महतो की शादी नामकुम के लाली कोयनारटोली निवासी जेठू महतो की बेटी से 13 मई को तय हुई थी।इसी बीच देवेश को पता चला की उसकी होने वाली पत्नी का होरहाप के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसकी वजह से देवेश ने शादी से इंकार कर दिया था।इसे लेकर लड़की पक्ष के द्वारा मंगलवार को कोयनारटोली में पंचायत बुलाई गई। जिसमें देवेश एवं उनके परिजन को भी बुलाया गया।

बताया जाता है कि पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला सुनाया। जिसके बाद देर रात तक दोनों की शादी कराई गई। देवेश रात में अपने ससुराल में ही रह गया।बुधवार की सुबह चार बजे देवेश महतो शौच जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। कुछ देर बाद देवेश के घर के पीछे बने पुआल के लिए बने मचान से देवेष का शव लटकता मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandRanchi

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Khabar365newsरांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा...

BreakingJharkhandRanchi

शिबू सोरेन ने हम सबों को कहा अलविदा, एक और युग का हुआ अंत

Khabar365newsझारखंड आंदोलन के प्रणेता और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का निधन हो...

JharkhandRanchiरांची

सीमेंट लदा बारह चक्का वाहन हुटॉप मोड़ पाकर झरना पुलिया के पास बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त।।

Khabar365newsराशीद अंसारी खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के हुटॉप मोड़ से आगे पाकर...

CrimeJharkhandPakur

कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्रवाई के बाद भी खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

Khabar365newsबिना अनुज्ञप्ति के बेची जा रही है खाद हिरणपुर (पाकुड़): प्रशासन के...