Home Crime रात में हुई शादी सुबह दुल्हे का शव फंदे से झूलता मिला
CrimeJharkhandRanchi

रात में हुई शादी सुबह दुल्हे का शव फंदे से झूलता मिला

Share
Share

राँची।राजधानी राँची में भरी पंचायत में देर रात शादी हुई,सुबह दुल्हा देवेश महतो (20) का शव उसके घर के पीछे फांसी से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है।मामले में मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत राढुजारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेश महतो की शादी नामकुम के लाली कोयनारटोली निवासी जेठू महतो की बेटी से 13 मई को तय हुई थी।इसी बीच देवेश को पता चला की उसकी होने वाली पत्नी का होरहाप के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसकी वजह से देवेश ने शादी से इंकार कर दिया था।इसे लेकर लड़की पक्ष के द्वारा मंगलवार को कोयनारटोली में पंचायत बुलाई गई। जिसमें देवेश एवं उनके परिजन को भी बुलाया गया।

बताया जाता है कि पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला सुनाया। जिसके बाद देर रात तक दोनों की शादी कराई गई। देवेश रात में अपने ससुराल में ही रह गया।बुधवार की सुबह चार बजे देवेश महतो शौच जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। कुछ देर बाद देवेश के घर के पीछे बने पुआल के लिए बने मचान से देवेष का शव लटकता मिला।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...