CrimeJharkhandधनबाद

महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या कर,आठ घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही

Share
Share
Khabar365news

धनबाद । धनबाद शहर के तेलीपाड़ा दामोदरपुर में एक महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और लगभग आठ घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही। पुलिस ने मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। उसे जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घर में उस वक्त उसका नाबालिग पुत्र अजीत हांसदा भी था।

उसका कहना है कि उसके मां-पिता अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात भी झगड़ा भी हो रहा था, लेकिन वह इसे रोज की तरह सामान्य लड़ाई मानकर सो गया। सुबह उठने पर उसने पिता का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा पाया, जबकि मां गायब थी। पास-पड़ोस के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा। उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसने हत्या की बात स्वीकार ली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...

CrimeJharkhandPakur

न्यायालय की रोक बेअसर, अमड़ापाड़ा में ‘हफ्ता राज’ का साम्राज्य! बांसलोई नदी की छाती चीरकर दिन-रात बालू की लूट

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...