झारखंडब्रेकिंग

जुड़वां बच्चों के साथ सो रही थी महिला, लगी आग, जिंदा जल गए

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के चतरा जिले के अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब घोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव में एक महिला अपने 3 माह के जुड़वां बच्चों के साथ जिंदा जल गई। महिला अपने बच्चों के साथ आग में जल गई। घटना के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। तीनों शवों की हालत काफी खराब थी और तीनों बुरी तरह जल गए थे। दरअसल करिहारा गांव निवासी दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी अपने दो नवजात जुड़वां बच्चों के साथ खाट पर सो रही थी। मृतक महिला शिवी देवी के ससुराल वालों ने बताया कि मृतका अपने दो नवजात जुड़वां बच्चों के साथ खाट पर सो रही थी। खाट के नीचे अंगीठी जल रही थी। आशंका है कि उसी अंगीठी से खाट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर महिला और उसके बच्चे जिंदा जल गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूसिया गांव निवासी मृतका शिवी देवी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला शिवी देवी की शादी 4 साल पहले करिहारा गांव निवासी दिलीप यादव से हुई थी। हालांकि अब उसका पति दिलीप यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जबकि मृतका ने 3 महीने पहले गांव में ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। मृतका के परिजनों को शक है कि घरेलू कलह के कारण महिला के ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है कि महिला और बच्चों की हत्या की गई है या यह महज एक हादसा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...