झारखंडब्रेकिंग

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा बोंगादाग एवं हुंडरा गांव में जंगली हाथियों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया है. यहां पर जंगली हाथियों ने बोंगादाग गांव निवासी रामपाल उरांव एवं करमचंद उराव के खेत में लगे कद्दू टमाटर चना एवं अन्य फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. जबकि इसी दौरान जंगली हाथियों ने हुंडरा गांव में कौलेश्वर राम के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान टूटी दीवार के मलबे की चपेट मे आने से उनकी दो बच्ची आंशिक रूप से घायल हो गई. उनका इलाज स्थानीय चिकित्सक के द्वारा किया गया.

जंगली हाथियों द्वारा किए गए उत्पात से कालेश्वर राम को लगभग 50 हजार रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. बोंगादाग गांव निवासी रामपाल उरांव एवं करमचंद उरांव को भी 20 हजार रूपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है. जंगली हाथियों के उत्पात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है. प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजे एवं जंगली हाथियों को बेतला वन क्षेत्र में ले जाने की मांग की है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...