BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

यादव परिवार एकजुट होकर मतदान केंद्र पहुंचा, तेजस्वी राबड़ी मीसा ने डाले वोट

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में तेजस्वी यादव ने अपने परिवार संग वोट डाला। इस दौरान पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री भी साथ दिखे। वहीं उनकी दोनों बहनें रोहिणी आचार्य और मिसा भारती भी वोटिंग करने पहुंचे। सभी ने वोट डाला और फिर मीडिया से बातचीत की। 

लालू के पूरे परिवार ने पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर मतदान किया। वहीं मतदान के बाद RJD नेता और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया और कहा, “हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।”

इस दौरान राबड़ी देवी ने भावुक होते हुए दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं दी और कहा, “”हम मां हैं और दोनों बेटे को मां का आशीर्वाद है।” बता दें कि तेजप्रताप यादव पारिवारिक विवाद के बाद पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई और 44 उम्मीदवारों के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...