जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ यौन शोषण की घटना का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता के बयान पर बागबेड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी राकेश पासवान बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग का रहने वाला है। जिसके द्वारा एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया जा रहा था।

शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी राकेश पासवान के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी ने उसे पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। इसके लिए आरोपी उसे अक्सर बागबेड़ा के आदर्श लॉज में ले जाया करता था। जहां आरोपी किशोरी का यौन शोषण करता था। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ किशोरी ने बागवेड़ा थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...