JharkhandpatratupatratuRamgarh

मजदूरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं-अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू हादसे पर पीवीयुएनएल के सीईओ तथा भारत सरकार के सेंट्रल लेबर कमिश्नर से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने की बात

गरीब और मेहनतकश मजदूरों की जान इतनी सस्ती नहीं है कि कोई भी एजेंसी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखे- अंबा प्रसाद

पतरातू–रांची मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने देर रात रांची स्थित मेदांता अस्पताल पहुँचकर घायल मजदूरों से मुलाक़ात की।

अंबा प्रसाद ने मुलाकात के दौरान गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बिना किसी सुरक्षा मानकों के, लापरवाहीपूर्वक ग्रेनाइट ढोने के कारण हमारे क्षेत्र के मेहनतकश युवाओं की ज़िंदगी खतरे में पड़ी है, यह बेहद गंभीर और अस्वीकार्य है।

इस दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेदांता अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल अभिजीत कुमार (हनुमानगढ़ी) और श्यामलाल महतो (पलानी) से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा डॉक्टरों से बातचीत कर उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस संघर्ष में वे अकेले नहीं हैं।

अस्पताल परिसर से ही अंबा प्रसाद ने पीवीयुएनएल के सीईओ तथा भारत सरकार के सेंट्रल लेबर कमिश्नर से बात कर स्पष्ट शब्दों में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। दोषी एजेंसी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, उसे कार्य से हटाकर ब्लैकलिस्ट करने, घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और स्वस्थ होने तक वेतन में कोई कटौती न करने की माँग की। साथ ही मजदूरों को उचित मुआवज़ा और कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों की उच्च स्तरीय जाँच की भी मांग की।

अंबा ने कड़े लफ़्ज़ों में कहा कि गरीब और मेहनतकश मजदूरों की जान इतनी सस्ती नहीं है कि कोई भी एजेंसी सुरक्षा नियमों को ताक पर रख दे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...