BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हिरणपुर बाजार में प्रतिदिन जाम लगती है। इससे लोग काफी परेशान हैं

Share
Share
Khabar365news

हिरणपुर (पाकुड़) : हिरणपुर बाजार में प्रतिदिन जाम लगती है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों के दिमाग में हमेशा यह सवाल आता है कि आखिर जाम से मुक्ति कब मिलेगी। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। दुकानदार सड़क किनारे दुकान लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। बाजार के सुभाष चौक, मिशन पथ में अधिकांश दुकानें निर्धारित सीमा से बढ़ाकर अतिक्रमण कर रखा है।

जिस कारण सड़क संकीर्ण हो गई है। फुटपाथ में लगने वाली दुकानों से भी काफी परेशानी हो रही है। उक्त पथ पर काफी संख्या में बालू लदे ट्रैक्टरों का आना-जाना होता है। पत्थर लदे बड़ी वाहनों का भी आवागमन होता है। इतना ही नहीं छोटे-छोटे यात्री वाहन जैसे ऑटो, टोटो को सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है। । बाजार स्थित सड़क में लोगों को बाइक रखने की जगह तक नही मिल पाती है। अतिक्रमण को लेकर लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर प्रशासन ने कई बार अभियान चला चुके हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस भी थमाया जा चुका है, परंतु इसके बाद भी दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...