Jharkhand

*समाजसेवी निशि पांडेय को भाजमो केंद्रीय महासचिव मनोनीत किए जाने पर जश्न का माहौल,बधाई देने वालों का लगा तांता*

Share
Share
Khabar365news

निशि पांडेय ने पार्टी के आला कमान सहित जनता का किया आभार व्यक्त

रामगढ़ जिले के पतरातु निवासी समाजसेवी निशि पांडेय को भाजमो के केंद्रीय महासचिव मनोनीत किए जाने पर आज क्षेत्र में खुशी लहर दौड़ी।बताते चलें पार्टी के केंद्रीय संरक्षक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर आज केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने नियुक्त पत्र जारी किया है। जिसमें समाजसेवी निशि पांडेय को केंद्रीय महासचिव वहीं पंचानन सिंह को उपाध्यक्ष एवं सौमेन दत्ता को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

जिसके बाद आज रामगढ़ जिला पतरातु प्रखंड में खुशी का माहौल है और निशि पांडेय को लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया है। नियुक्त पत्र जारी होते ही कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने भी समाजसेवी निशि पांडेय को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मौके पर निशि पांडेय ने क्षेत्र के जनता सहित पार्टी के आला कमान अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं अपने दायित्व पद का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगी और समाज हित में कार्य करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करूंगी और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास की प्रगति पर ले जाने का कार्य करूंगी, जिसमें आम जनता और प्रशासनिक अधिकारी की सहयोग की अपेक्षा है।बधाई देने वालों में निशांत सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, रमाशंकर पांडे, नितेश ओझा, असगर अंसारी, श्याम महतो, गोलू सहित कई लोग शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...