BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट और खिड़की तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया तथा उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर संचालक चंदन घोष ने इस संबंध में डोरंडा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार घटना बीती रात 17 मई 2026 की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और खिड़की तोड़कर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी पूरी राशि निकाल ली।

दान पेटी पिछले लगभग पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी

बताया गया है कि मंदिर की दान पेटी पिछले लगभग पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी। मंदिर समिति के अनुसार इससे पहले भी इस प्रकार की चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

समाज में पत्रकारिता सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम हेमंत सोरेन 

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को राजधानी रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...